द रॉयल ग्रुप के नेतृत्व में दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन छीपा समाज के न्याति नोहरे भीखा प्याऊ में हुआ। अध्यक्ष वसीम अकरम ने बताया कि शिविर में 160 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. राज श्री बेहरा, खुर्शीद अहमद, शहाबुद्दीन खान, प्रेम प्रकाश, फरजाना छीपा, सलीम खान, इकबाल अली, रंगरेज़, विकास चांडक, किस्मत बानो, शेर मोहम्मद, अब्दुल हमीद, अल्ताफ हुसैन राही व अली हैदर मौजूद थे।
बीओबी के कार्यपालक निदेशक आज जोधपुर में
जोधपुर| बैंक ऑफ बड़ौदा, के कार्यपालक निदेशक, विक्रमादित्य सिंह खीची दो दिनों के लिए जोधपुर में रहेंगे। वे सोमवार को कार्यक्रम में भाग लेंगे। खीची पाल लिंक रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के नवीन परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लाभान्वितों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। इस मौैके राजस्थान अंचल प्रभारी एवं महाप्रबंधक महेंद्र सिंह महनोत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पाल में खेल मैदान बनाने की मांग
डोली| पंचायत समिति लूणी के पाल गांव में खेल मैदान बनाने के लिए विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व खेल मंत्री अशोक चांदना को ज्ञापन भेजा गया है। महेंद्र सारण ने बताया कि विश्नोई ने खेल मैदान बनाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
धवा में पीएचसी को सीएचसी बनाने पर जताई खुशी 
डोली| ग्राम पंचायत धवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाने पर ग्रामीणों ने सीएम अशोक गहलोत और विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई का आभार जताया। सरपंच मूलाराम ढाका ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धवा में होने से धवा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को इलाज के लिए जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। श्रीराम विश्नोई, अणदाराम पटेल, मोहनराम मेलबा आदि ने खुशी जताई। ग्राम विकास समिति खारडा रणधीर के अध्यक्ष देवाराम विश्नोई व संयोजक जेठूसिंह राठौड़ ने भी विश्नोई का आभार जताया।
भारत बचाओ रैली में भाग लेकर लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता
जोधपुर| कांग्रेस की 'भारत बचाओ महारैली' में जोधपुर संभाग से भाग लेने गए करीब 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रविवार काे लाैटे। गांधीवादी नेता सत्यनारायण ने बताया कि रैली के माध्यम से नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों का विरोध जताया गया। रैली में डॉ. चंद्रभान, उत्तम, पुखराज, भोमाराम, बल्लू, टीकमचंद, गोविंद, विक्रम, सुरेंद्र, इकबाल, जगदीश, सुनील, नजमून, निशा, शांति, शुभलक्ष्मी, कल्पना आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेकर कार्यकर्ता उत्साहित
लूणी (जोधपुर)| कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की रैली में भाग लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस जिला सहकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामलाल विश्नोई ने बताया कि लूणी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। विश्नोई ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पंचायतीराज चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
श्रीनाथ पुराेहित अध्यक्ष बने
जोधपुर| डोडीदारों का मोहल्ला विकास समिति की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव रविवार शाम हुए। चुनाव अधिकारी केशव प्रकाश व्यास और मनोज रोहतगी के निर्देशन में कराए गए इन चुनावों में अध्यक्ष श्रीनाथ पुरोहित, उपाध्यक्ष दिनेश पुरोहित, सचिव प्रकाश डी. पुरोहित, सह सचिव मुरली मनोहर छंगाणाी, कोषाध्यक्ष सुनीलदत्त पुरोहित काे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
शिविर में 160 युवाओं ने रक्तदान किया