8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जिले के लूणी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। वहीं बुरी तरह से जख्मी बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



पुलिस के अनुसार लूणी पुलिस थाना की धुंधाड़ा चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब आठ बजे पीपरली निवासी 35 वर्षीय मांगुसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत एक आठ वर्षीय बालिका को बेर खिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़ मांगुसिंह वहां से भाग निकला। देर रात पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दो टीम गठित कर मागुसंह की तलाश में भेजी। एक घंटे में मांगुसिंह को एक सूने स्थान से पकड़ लिया गया।  पुलिस का कहना है कि बालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।